Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने विगत दिनों केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्य के सफल समापन के लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति, जिला प्रशासन सहित भारतीय वायुसेना, विंग कमांडर शैलेश कुमार एवं एनडीआरएफ,एसडीआरएफ टीम को उनकी बहुमूल्य सेवाओं और बचाव अभियान के लिए आभार जताया हैं।

साथ ही जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार सहित एसपी विशाखा अशोक भदाणे, केदारनाथ विकास प्राधिकरण अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित आपदा के दोरान कार्य करने वाले सभी विभागों के अथक योगदान की प्रशंसा की है।

शासन की ओर से जारी संदेश में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत कठिन समय था, लेकिन आनंद स्वरूप और राज कुमार नेगी एसीईओ, यूएसडीएमए और टीम आपदा प्रबंधन सहित , जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार और उनकी टीम, एसपी विशाखा अशोक भदाणे और उनकी टीम, विंग कमांडर शैलेश कुमार और उनकी टीम केडीए अपर मुख्य कार्याधिकारी/ तत्कालीन समय बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी रह चुके योगेन्द्र सिंह और बीकेटीसी टीम एवं एसडीएम आशीष शुक्ला और अन्य एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वय से केदारनाथ धाम में रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सचिव आपदा प्रबंधन ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सहित सभी संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को केदारनाथ अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्यों में योगदान हेतु आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top