Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महाराजगंज कस्बे में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने 26 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल 87 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले बृहस्पतिवार तक पुलिस ने राम गोपाल मिश्र हत्याकांड के छह आरोपियों सहित 61 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें पुलिस मुठभेड़ में घायल सरफराज और तालिम भी शामिल हैं।

शुक्रवार को जिले की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज शांति से संपन्न हुई। बहराइच शहर में धार्मिक जुलूस भी निकले, जिससे अमन-चैन लौटने की उम्मीदें बढ़ी हैं। हालांकि, महाराजगंज बाजार में अभी भी तनाव बना हुआ है, जहां मकानों पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा होने से लोग बुलडोजर कार्रवाई की आशंका में सहमे हुए हैं।

हिंसा की शुरुआत कैसे हुई: 13 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। इसके बाद भीड़ ने घर, दुकानें, वाहन और अस्पतालों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने अब तक 11 मुकदमे दर्ज किए हैं और 1000 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top