Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच पोस्टर की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे पर पलटवार करते हुए ‘न बंटेंगे न कटेंगे 2027 में नफरत करने वाले हटेंगे’ का संदेश दिया है। वहीं, भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने 2027 के चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पोस्टर जारी कर अपना असर दिखाने की कोशिश की है। इस पोस्टर वार ने यूपी की सियासत को गरमा दिया है।

सपा का जवाब: ‘न बंटेंगे न कटेंगे, 2027 में नफरत करने वाले हटेंगे’
सपा नेता रंजीत कुमार की ओर से जारी किए गए पोस्टर में लिखा है, “हिंदू-मुस्लिम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे,” जो भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे का सीधा जवाब है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए गए इन पोस्टरों में ‘27 के सत्ताधीश अखिलेश’ की भी झलक दिखाई दी थी।

निषाद पार्टी का नारा: ‘2027 का नारा निषाद है सहारा’
निषाद पार्टी के नेता ब्रिजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भी राजधानी लखनऊ में ‘2027 का नारा निषाद है सहारा’ के पोस्टर लगाए हैं, जिससे उनकी पार्टी ने अपनी अहमियत जताई। राजधानी के प्रमुख इलाकों में लगाए गए इन होर्डिंग्स में दीपावली की बधाई भी दी गई है, जो मुख्यमंत्री आवास, सपा कार्यालय और मंत्री संजय निषाद के घर के आसपास नजर आ रहे हैं।

एनडीए में सीट नहीं, जीत चाहिए: संजय निषाद
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ प्रेस वार्ता में संजय निषाद ने कहा कि उन्हें एनडीए में सीट नहीं, बल्कि जीत चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निषाद समाज के अधिकारों की मांग के लिए सीटों की दावेदारी नहीं कर रहे हैं, बल्कि समाज के हित में संघर्ष कर रहे हैं।

13 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में कांग्रेस ने भाग नहीं लिया है और सपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top