Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

भारत-रूस के रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं पर होगी चर्चा 

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर तक रूस की यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव 10 दिसंबर को मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में दोनों देशों के रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी, जिसमें सैन्य सहयोग और औद्योगिक साझेदारी शामिल है। इसके अलावा, दोनों नेता वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। रक्षा मंत्री सिंह 9 दिसंबर को कलिनिनग्राद के यंत्र शिपयार्ड से नए बहु-भूमिका वाले स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट (युद्धपोत) आईएनएस तुशील को भी नौसेना में शामिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top