Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

देहरादून : 

“जनता के द्वार तक सरकार- एक ही दिन में 7 कैंप, 11,738 नागरिकों की सक्रिय भागीदारी”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 7 जनसेवा कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 11,738 नागरिकों ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया।

प्रदेश सरकार द्वारा अब तक आयोजित किए गए इन कैंपों की अद्यावधि कुल संख्या 459 हो चुकी है, जिनमें कुल 3,68,730 नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। यह आंकड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसके तहत सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुँचकर समस्याओं के समाधान और योजनाओं के लाभ प्रदान कर रही है।
इन जनसेवा कैंपों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे समय, श्रम और संसाधनों की बचत हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।
प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि “सरकार जनता के द्वार” की अवधारणा को भी साकार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर जनहित और सुशासन की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top