Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

हरिद्वार। स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार काम करें।

उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लक्सर से भाजपा के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में लक्सर भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महाराज ने भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास की गंगा बह रही है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में वृद्धि हो रही है उसे देखते अब आम जनता भी कहने लगी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कहना सही है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

उन्होंने लक्सर की जनता से निकाय चुनावों में भाजपा के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी सहित सभी ग्यारह वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर पालिका परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार में किसी भी स्तर पर विकास कार्य प्रभावित न हों।

इस अवसर पर लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, लक्सर चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जिला महामंत्री शबरी गजाला, ऋषिपाल सिंह, महेन्द्र, जितेन्द्र चौधरी, सहदीप चौधरी, मनीष चौधरी, अजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. करुणेश शर्मा, राजवीर कश्यप, जितेन्द्र नागर, रेणू शर्मा, विशाल मुखिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top