Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

साउथ सुपरस्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक्शन और मारधाड़ से भरपूर इस ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया लगातार शेयर कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कुल 3 मिनट 31 सेकंड का है, जो नानी के प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार के दमदार अंदाज में नजर आए, जो पल भर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाता है। HIT 3 के ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि नानी इस फिल्म में अर्जुन सरकार नाम के एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जो गलती करने वालों को माफी नहीं बल्कि सजा देता है। हिट: द थर्ड केस 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता फिल्म की रिलीज को लेकर और अधिक बढ़ गई है।

‘अब की बार अर्जुन सरकार’ यही है फिल्म की पंच लाइन। ‘HIT 3’ में नानी का दमदार एक्शन देखकर थर-थर कांपेंगे दुश्मन। यूट्यूब पर इसका ट्रेलर 11.30 के आसपास रिलीज किया गया था, जिसे अभी तक 4 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।

नानी के प्रशंसक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा, ‘खूनी रोंगटे खड़े कर देने वाले’, एक और फैन ने लिखा, ‘अबकी बार अर्जुन सरकार’, एक और फैन ने लिखा, ‘शुभकामनाएं टीम..’, एक और फैन ने लिखा, ‘नानी अन्ना’, एक और फैन ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया नानी क्या स्क्रिप्ट है’, एक और फैन ने लिखा, ‘क्रूरता अपने चरम पर है’

एक और फैन ने लिखा, ‘अरे वाह, यह ट्रेलर अगले स्तर का है’, एक और फैन ने लिखा, ‘हमेशा नानी श्रीनिधि का समर्थन करूंगा’ ,एक और फैन ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि हिट फ्रैंचाइजी एक एक्शन फिल्म में बदल रही है’, एक और फैन ने लिखा, ‘नानी अन्ना ब्लॉकबस्टर’

फिल्म ‘हिट: द थर्ड’ केस में नेचुरल स्टार नानी के अलावा केजीएफ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह हिट सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसे एक बार फिर सैलेश कोलानू ने निर्देशित किया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top