Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने हालात को देखते हुए राज्यों को एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में बताया गया है कि आतंकियों के निशाने पर भीड़भाड़ वाली जगहें हैं, साथ ही कुछ देशों के दूतावास भी आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक आपत्तिजनक सामग्री फैलाकर माहौल खराब करने की आशंका भी जताई गई है।

अलर्ट का समय
यह अलर्ट नवरात्रि से लेकर दिवाली तक के लिए जारी किया गया है, जब राष्ट्रीय राजधानी में जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। इस दौरान राजधानी के हर बाजार में भारी भीड़ होती है, जिससे सुरक्षा चुनौती बन जाती है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे और सफेद कपड़ों में पुलिस की टीमें हर बाजार में तैनात की गई हैं।

पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को भीड़भाड़ वाले बाजारों के आसपास अपनी गश्त बढ़ाने और प्रॉपर्टी तथा कार डीलरशिप की दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, धार्मिक केंद्रों, प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप पर भी चौकसी बढ़ाने का आदेश दिया गया है। त्योहारों के दौरान दिल्ली में बाहर से आने वाली गाड़ियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए बॉर्डर इलाकों में भी जांच में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top