Headline
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा
सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा
मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा, रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
बनबसा में प्रबुद्धजनों से मिले सीएम धामी, विकास योजनाओं और ‘आदर्श उत्तराखंड’ पर की चर्चा
ड्रग फ्री उत्तराखंड से विकसित भारत-2047 तक, बनबसा में सीएम धामी का युवाओं से संवाद

दानपात्र तोड़ा, नकदी लेकर फरार, मंदिर का ताला टूटा मिला

देहरादून। शहर में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार को चंद्रहण के कारण माजरीमाफी स्थित प्रख्यात माँ पीताम्बरा बगलामुखी शक्तिपीठ बंद रहा। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी चोरी कर ली।

मंदिर की मान्यता और घटना का खुलासा

माजरीमाफी का यह मंदिर क्षेत्र का एक प्रख्यात शक्तिपीठ माना जाता है। सोमवार सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए तो चोरी का पता चला। मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला, जबकि अन्य वस्तुएँ सुरक्षित रहीं।

मुख्य पुजारी का बयान

मंदिर के मुख्य पुजारी और प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश नौटियाल ने बताया कि दानपात्र को तोड़कर चोर नकदी ले गए हैं। फिलहाल चोरी का आकलन किया जा रहा है। चूंकि रविवार को सूतक लगने के कारण मंदिर बंद था, इसलिए रात को चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

जोगीवाला पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top