Headline
युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या
पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी बोले सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित
पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10
उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
20 अगस्त को चमोली में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित करेगा पी.आई.बी देहरादून
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
IMC खुरपिया के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन—समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर बनने के साथ प्रदेश के विकास में भी योगदान दे सकें।

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी हो

रेखा आर्या ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आने वाले समय में देश की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को भी पूरी जिम्मेदारी से निभाने की अपील की।

रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने पर जोर

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में अधिकार और कर्तव्य एक-दूसरे से जुड़े हैं। युवाओं को न केवल अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, बल्कि उन्हें समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना होगा।

उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा सिर्फ नौकरी तलाशने तक सीमित न रहें, बल्कि खुद रोजगार खड़ा कर दूसरे लोगों के लिए भी अवसर पैदा करें।

युवा शक्ति को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा देश

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवा शक्ति को विकास की मुख्य धुरी मानकर काम कर रही है। उत्तराखंड में भी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश का भविष्य उज्ज्वल है और भारत आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी ऊर्जा व प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष दीपक बौरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, राज अधिकारी, दीपक रावत, मिथिलेश वर्मा, मंटू वर्मा, कैलाश बिष्ट, दिनेश वर्मा, राजू रावत, गणेश रौतेला और नवीन अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top