Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

किच्छा। पति को छोड़ने के बाद महिला जिस युवक पर विश्वास कर उसके साथ रहने लगी। उसी ने आठ वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना दिया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दरऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत महिला का पति शराब पीने का आदी था। आठ माह पूर्व पति को छोड़ महिला अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ रजत चौहान पुत्र ओमेंद्र चौहान निवासी शेरगढ़ थाना मीरगंज जनपद बरेली उत्तरप्रदेश के साथ रहने लगी। रुद्रपुर में एक घर में काम कर वह अपना गुजारा करती थी।

पीछे से रजत ही उसकी मासूम बेटी का ध्यान रखता था। आरोप है कि महिला की अनुपस्थिति में रजत ने मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की चीख सुन वहां पड़ोसी पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट व आइपीसी की धारा 376 ए,बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपित को कुरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह पैदल ही दरऊ के रास्ते पैदल शेरगढ़ भागने का प्रयास कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top