Headline
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत
‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मंत्र को धरातल पर उतारे विभाग- डीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियोकॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

राजस्थान: उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के बेटे को परिवहन विभाग ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन के लिए 7000 रुपए का जुर्माना का चालान भेजा है। यह चालान बैरवा के बेटे द्वारा एक ‘मॉडिफाइड’ वाहन चलाने का वीडियो सामने आने के कुछ दिन बाद जारी किया गया है।

परिवहन विभाग ने बैरवा के बेटे पर वाहन में अनधिकृत ‘मॉडिफिकेशन’ कराने के लिए 5000 रुपये, सीट बेल्ट न लगाने के लिए 1000 रुपये और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है। गाड़ी के मालिक पुष्पेंद्र भारद्वाज के बेटे को भी एक अक्टूबर को नोटिस जारी कर मोटर वाहन कानून के तहत सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

वायरल रील बनी जी का जंजाल
बैरवा और स्थानीय कांग्रेस नेता भारद्वाज के बेटों की ‘मॉडिफाइड’ गाड़ी चलाते हुए एक रील पिछले सप्ताह वायरल हो गई थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इस रील में बैरवा के बेटे के साथ वाहन की आगे की सीट पर भारद्वाज का बेटा और पीछे दो लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस की बत्ती लगी राजस्थान सरकार की एक गाड़ी उनके पीछे चल रही थी।

सोशल मीडिया पर आलोचना
वीडियो की सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद बैरवा ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि जब से वह उपमुख्यमंत्री बने हैं, उनके बेटे को धनी लोगों से मिलने-जुलने और उनकी लग्जरी कारों को देखने का अवसर मिला है।

बैरवा ने कहा, “मेरे बेटे के स्कूल में कई बच्चे उसके दोस्त हैं। मैं माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे व्यक्ति को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री बनाया। अगर धनी लोग मेरे बेटे को अपनी कारों में बैठने की अनुमति देते हैं, तो मैं उनका आभारी हूं।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका बेटा अभी कानूनी तौर पर गाड़ी चलाने की उम्र तक नहीं पहुंचा है और उसके साथ जो वाहन है, वह केवल सुरक्षा के लिए है। बैरवा ने कहा कि यदि लोग इसे अलग तरह से समझते हैं, तो यह उनका दृष्टिकोण है, लेकिन वह अपने बेटे या उसके दोस्तों को दोष नहीं देते।

हालांकि, बैरवा ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके कार्यों से उनकी पार्टी की छवि खराब हो।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “वह बच्चा है, अभी छोटा है। मैंने उसे इस तरह का बर्ताव दोबारा न करने की सलाह दी है।” उन्होंने बताया कि उनके पास कोई वाहन नहीं है, उनके परिवार में केवल एक जीप है जो उनकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत है। बैरवा दूदू विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top