Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

राजदूत से भेंट कर दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उपयोगी हैं पेरू की फसलें

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को शुभकामनाएं दी। प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य, कमल महल में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। जिसकी राजधानी लीमा है। यहां लामा और अल्पाका जैसे भेड़ के समान पालतू जानवरों से भरपूर मात्रा में ऊन पाई जाती है। जलवायु के लिहाज से उत्तराखंड के लिए भी यह जानवर बेहद लाभकारी है।

महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिण अमेरिका और दुनिया भर में सबसे पसंदीदा पाक स्थलों में से एक है। पेरू के रेस्तराँ अधिक से अधिक यादगार व्यंजन परोसते हैं, खाने के शौकीन और शेफ़ इस क्षेत्र में आते रहते हैं। पेरू की अनूठी फसलों की विस्तृत श्रृंखला। पेरू का कृषि उद्योग हज़ारों प्रकार के खाद्य पदार्थों का उत्पादन करता है। उत्तराखंड के और वहां के वातावरण में काफी समानताएं हैं। इसलिए में हम उन फसलों का उत्पादन अपने पर्वतीय क्षेत्रों में करके किसानों की आय में कई गुना इजाफा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top