Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

उखीमठ/रूद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि विधि -विधान एवं पंचांग गणना पश्चात शुक्रवार 8 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी। इसी दिन भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति के श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय हो जायेगाा।

कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवरात्रि के अवसर पर प्रातः 9 बजे से धर्मिक समारोह शुरू हो जायेगा। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ- मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल आचार्य- वेदपाठीगण पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा- अर्चना,विधि- विधान, पंचांग गणना पश्चात श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करेंगे।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में पंचगाई हकहकूकधारी सहित केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्यगण एवं मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह,कार्याधिकारी आरसी तिवारी, सहित विशिष्टजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top