Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

पटेलनगर में पत्नी से बर्बरता के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। पटेलनगर में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से हमले के मामले उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह अत्यंत निन्दनीय घटना है।

उन्होंने मामले में एसपी देहात जया बलूनी व सीओ सिटी से फोन पर वार्ता करते हुए मामले की जानकारी ली है तथा उन्होंने मामले के आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के घटिया मानसिकता के व्यक्ति को कठोर दण्ड मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जैसी जानकारी पीड़िता के परिवार से मिल रही है उसके आधार पर प्रतीत होता है कि इस घटना को उसने पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया है। क्योंकि पत्नी के साथ इस प्रकार से दुर्व्यवहार उसकी आपराधिक प्रवत्ति को दर्शाता है। उन्होंने एसपी देहात जया बलूनी को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले में पुलिस को गंभीर जांच करनी चाहिए क्योंकि ऐसी मानसिकता के अपराधी समाज के लिए खतरा है, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

वही आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वो स्वयं भी पीड़िता से मुलाकात करेंगी और इस निंदनीय मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top