Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

एटा के लोगों को बीजेपी ने दिया धोखा, हर वादा निकला झूठा – अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश। एटा जिले में अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां से उन्होंने सपा प्रत्याशी लिए वोट मांगे। इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक हैं। हम लोग रक्षा करना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को बीजेपी ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। सवाल करते हुए कहा कि कोई बताए क्या आय दोगुनी हुई। 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है।

नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। अखिलेश यादव ने संघ को सबसे खतरनाक परिवार बताया। उन्होंने कहा कि यादवों का नाम लेकर हमें बदनाम करते हैं, पीडीए परिवार घबराए हुए हैं। झूठे मुकद्दमे लगाए गए। कोरोना वैक्सीन लगाने वाली कंपनी को डराकर चंदा वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top