Headline
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

26 दिसंबर से शुरू होगी मशाल यात्रा : रेखा आर्या

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और हर जनपद में इस दौरान 2 से 3 दिन विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मशाल यात्रा का आरंभ हल्द्वानी से किया जाएगा और 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यहां से यह यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के सभी 13 जनपदों में जाएगी । इस दौरान प्रयास किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आम लोग इसमें शामिल हो सके।

खेल मंत्री ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय खेलों को जनउत्सव के रूप में मनाना चाहती है इसलिए मशाल यात्रा से ज्यादा से ज्यादा आम जनता को जोड़ने की तैयारी की जा रही है । बैठक में उन्होंने सूचना विभाग के सचिव और महानिदेशक को खेलों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के लिए कहा।

खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के बारे में प्रचार अभियान न सिर्फ टीवी, समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल और रेडियो के जरिए किया जाएगा, साथ ही सोशल मीडिया को भी इसमें शामिल किया जाएगा । इसके अलावा उन्होंने सभी नगरनिगम और नगर पालिका क्षेत्रों में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और स्क्रीन डिस्प्ले के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत अन्य उच्च अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top