Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

आबकारी विभाग ने देशी शराब के कांच के पव्वों पर लगाया प्रतिबंध 

शराब की दुकान से देसी मिलावटी शराब हुई बरामद

देहरादून। प्रदेशभर में मिलावटी शराब के मामले सामने आ रहे है, जिसको मद्देनजर रखते हुए आबकारी विभाग ने एक सख्त कदम उठाया है। विभाग ने देशी शराब के कांच के पव्वों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। वित्तीय वर्ष 2025–26 से देसी मदिरा के पव्वों की जगह टेट्रा पैक आएंगे।

आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने कहा है कि नववर्ष के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में समस्त शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किए जाने के लिए टीम का गठन किया गया था, जिसमें शीतला खेड़ा में एक शराब की दुकान से देसी मिलावटी शराब बरामद हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी लक्सर क्षेत्र में मिनी अवैध देशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई जिसमें भारी मात्रा में मिलावटी देशी शराब खाली कांच के पव्वों में भरी जा रही थी।

इन दोनों मामलों के दृष्टिगत मिलावट की आशंकाओं को देखते हुए पूरे प्रदेश में देसी शराब को कांच के बोतलों को प्रतिबंधित किया गया है, उसकी जगह टेट्रा पैक में शराब बिक्री होगी। लक्सर में मोनू के घर पर दविश देकर अवैध शराब से भर पव्वे, खाली कांच की बोतले ढक्कन सिरिंज आदि जब्त किए गए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top