Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CSC द्वारा प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन, प्रधानमंत्री कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास।
मोदीपुरम (मेरठ) से लक्ष्मणझूला (ऋषिकेश) तक नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर का सपना अब साकार होने की ओर

नई दिल्ली: कश्मीर के गंदेरबल स्थित वर्कर्स कैंप में हुए आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फुटेज में दो आतंकी दिख रहे हैं, जिनमें से एक के हाथ में अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन और दूसरे के पास एके-47 है। आतंकियों ने लगभग 7 मिनट तक कैंप में मौजूद रहकर इस हमले को अंजाम दिया।

क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में?
सूत्रों के अनुसार, पहली गोलीबारी वाली जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, लेकिन बाद में आतंकियों की मेस में घुसते और गोलीबारी करते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। आतंकियों ने मेस में हमला किया और वहां मौजूद श्रमिकों को निशाना बनाया।

पटाखों जैसी आवाज समझ बैठे श्रमिक
हमले के दौरान 20 अक्टूबर को शाम 7:25 बजे कुछ कर्मचारी डाइनिंग एरिया में थे और अन्य लोग डिनर के लिए जा रहे थे, तभी कैंप पर हमला हुआ। शुरुआत में श्रमिकों को लगा कि पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन कुछ मिनटों में ही उन्हें अहसास हुआ कि यह आतंकी हमला है।

7 लोगों की जान गई
इस हमले में सात लोगों की जान गई, जिनमें कश्मीर के बडगाम का एक डॉक्टर और छह अन्य लोग शामिल थे। हमले के वक्त शिविर में 200 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर विदेशी थे, हालांकि उनके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top