Headline
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भारतीय संस्कृति एवम् दर्शन के ममत्व को समझा

योग आसन प्राणायाम सभी रोगों का समाधान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ यौगिक साइंसेज एण्ड नैचरोपैथी में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एसजीआरआरयू में वियतनाम के 15 सदस्यीय दल ने योग प्रशिक्षण लिया। उन्होंने योग आसान प्राणायम के महत्व को आत्मसात किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति एवम् दर्शन का ममत्व को जाना। वह भारतीय परंपराओं एवम् योग साधनओं के गूढ़ रहस्यों को जानकर गदगद हो गए।

सोमवार को योग प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन वियतनाम के छात्र-छात्राओं ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास  महाराज से शिष्टाचार भेंट की और अपने अनुभवों को सांझा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ) कुमुद सकलानी ने स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचरोपैथी संकाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संकाय बहुत तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। योग के प्रचार प्रसार से अंतरराष्ट्रीय पटलपर भी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को नई पचाहन मिल रही है, जो कि विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। योग एवं नेचुरोपैथी के डीन प्रो. (डॉ) कंचन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वियतनाम के विश्वविद्यालय से आए इन 15 छात्रों छात्राओं को योग विशेषज्ञों की देखरेख में दो दिवसीय योगाभ्यास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ अनिल थपलियाल, डॉ विजेंद्र सिंह के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top