Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

सीएस ने नैनीताल में कहा, प्रदेश में सशक्त भू कानून लाया जाएगा

मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की बैठक

सरकार की योजनाओं को हर वर्ग व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

नैनीताल। मुख्य सचिव राधा रुतूड़ी ने शनिवार को एटीआई में जिले में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि सरकार की योजनाओं को हर वर्ग व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जिसके लिए सरकार प्रयत्नशील है। भू कानून पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में भू कानून लागू करने के लिए सशक्त कानून बनाया जाए। जिसमें प्रदेश के निवासियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय ना हो। जिसके लिए भू कानून के संबंध में सभी अधिकारियों के सुझाव लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है।

सीएस रतूड़ी ने नैनीताल में बालिका सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कराई गई कार्यशाला की प्रशंसा की। कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर उठाया गया कदम सराहनीय है। जल्द ही इस मॉडल को पूरे राज्य में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महिला समूह और उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पी आर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मकराना समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top