Headline
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाना भारी पड़ गया। योगी सरकार ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए 12 मुस्लिम प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इकौना थाने के प्रभारी अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि यह घटना व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया कसौंधन के खिलाफ पैगंबर हजरत मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले के बाद सामने आई।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कन्हैया कसौंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुस्लिम समुदाय से जुड़े कुछ लोग बुधवार को इकौना थाने पहुंचे और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। जब पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर लगाए गए धाराओं में सीधे गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है, तब प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए और ‘सर तन से जुदा’ के नारे भी लगने लगे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
इस घटना के बाद, इकौना नगर के अरमान और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196 (धर्म, जाति, भाषा, नस्ल या समुदाय के आधार पर असामंजस्य फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इलाके में तनाव नहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस ने दावा किया कि इलाके में किसी प्रकार का तनाव नहीं है, लेकिन एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात लोगों की भी पहचान की जा रही है, और दोनों पक्षों की जांच जारी है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top