Headline
2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल – मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित
सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिये निर्देश।
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों की तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हरिद्वार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे। इस मौके पर सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ फोटो भी खींची। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें कैसी सुविधा मिल रही है। देहरादून से हल्द्वानी जाते समय करीब 1 घंटे के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के खेल आयोजन स्थलों पर पहुंची।

पुलिस लाइन में चल रही कलारीपट्टू प्रतियोगिता में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मैच देखा इस दौरान उन्होंने खिलाडियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में उनके सुख सुविधा और खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी। खेल मंत्री ने धर्मनगरी के लोगों से भी मेहमान खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ की पूरी आवभगत करने की अपील की।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची और यहां पुरुष वर्ग का उत्तराखंड और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमों के बीच खेला जा रहा कबड्डी मैच भी देखा। इसके अलावा खेल मंत्री ने महिला वर्ग में पंजाब और उत्तराखंड की टीमों का मैच भी देखा और मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के पास जाकर उनसे एक-एक कर बातचीत की। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, क्लारिप्यट्टू एसोसिएशन के महासचिव अंबु नायर, डीओसी सोमेश, जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शवाली गुरुंग, प्रवीण गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top