Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

हरिद्वार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया और आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की जीत के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगा। खेल मंत्री रेखा आर्या नैनीताल से लौटते हुए शाम के समय हरिद्वार में रुकी और यहां मालवीय घाट पर आयोजित कलर्स आफ उत्तराखंड कार्यक्रम में शिरकत की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों की पूरी तैयारी कर ली है, सभी खेल आयोजन स्थल पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

विभिन्न स्पर्धा में भाग लेने वाली प्रदेश की टीमों ने लगातार प्रशिक्षण शिविरों में अच्छी तैयारी की है और हमें उम्मीद है कि इन खेलों में प्रदेश की टीमों का प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वे हरिद्वार अपने प्रदेश की टीमों के खिलाड़ियों के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगने आई है, जिससे हमारे खिलाड़ी इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और सबसे ज्यादा पदक जीत कर पदक तालिका में उत्तराखंड पहले नंबर पर रहे। इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने गंगा आरती में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर हरिद्वार की जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top