Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

हल्द्वानी।  38 में राष्ट्रीय खेलों में हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में चल रही तैराकी और खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए  खेल मंत्री रेखा आर्या खुद स्टेडियम पहुंची। उन्होंने तैराकी और खोखो प्रतियोगिताओं को देखा और खिलाड़ियों से खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तैराकी प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल प्रदान किये। उन्होंने कहा कि हमने इन राष्ट्रीय खेलों को अब तक के इतिहास का सबसे भव्य खेल आयोजन बनाने की कोशिश की है और जिस तरह से पहले 4 दिन में मेहमान खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया आई है उससे साफ है कि हम इस प्रयास में सफल रहे हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इसी गौलापार के स्टेडियम में पदक जीतने वाले खिलाड़ी जब यह कहते हैं कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हुआ, तो मेरे लिए यह सुखद एहसास है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई समस्या है तो सीधे उन्हें बताएं।उन्होंने मौके पर मौजूद सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top