Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

सदन छोड़ 64 किलोमीटर दूर शहीद के गाँव परिजनों से मिलने पहुँचे सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया भरोसा

गैरसैंण। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को भराड़ीसैंण से 64 किलोमीटर दूर गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे, जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के लेह में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद जवान बसुदेव सिंह परोडा के पैतृक आवास पहुंचकर शहीद के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भराडीसैण विधानसभा से सारकोट गाँव को जाने वाली सड़क का नाम शहीद बसुदेव सिंह के नाम पर रखने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। साथ ही शहीद की पत्नी को भी सरकारी नौकरी देने की भी बात कही। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा।

गौरतलब है, कि 30 साल के हवलदार बसुदेव सिंह 16 अगस्त को लद्दाख क्षेत्र में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हो गए थे। एक महत्वपूर्ण एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए धमाके से गिरे शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हुए बसुदेव सिंह चमोली में गैरसैंण के सारकोट गांव के रहने वाले थे। बसुदेव सिंह साल 2010 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वो इन दिनों लेह में इंडियन आर्मी की बंगाल इंजीनियरिंग की 55 रेजिमेंट में तैनात थे।

इस अवसर पर शहीद की माता महेश्वरी देवी, भाई जगदीश, सतीश, बहन वैसाखी देवी सहित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top