Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

देहरादून। शिवगंगा एनक्लेव एक आर्दश सोसायटी है। यहां के लोगों का आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द पूरे विधानसभा क्षेत्र की सोसायटियों के लिए एक प्रेरणा है। उक्त बात रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार शर्मा “काऊ” ने सोमवार को डांडा लाखौंड, सहस्त्रधारा रोड, स्थित शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने समिति के वार्षिकोत्सव पर “हंसा नृत्य नाट्य कला मंच” द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, लोक गायन और सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए कहा कि सोसायटी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हमेशा उनके दरवाजे खुले हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिवगंगा एनक्लेव स्थित आर्मी हॉस्टल के समीप पुल की डीपीआर शासन को चली गई है शीघ्र ही उसका निर्माण और सड़कों की मरम्मत की जायेगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं और शिवगंगा एनक्लेव की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।

शिवगंगा एंक्लेव जन कल्याण समिति की स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिक उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जहां सोसाइटी के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने जमकर सांस्कृतिक दल के कलाकारों के साथ नृत्य किया वहीं क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार शर्मा “काऊ” और निर्वतमान पार्षद अभीषेक पंत भी उनके साथ थिरकते नजर आने लगे।

इस अवसर पर शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव निशीथ सकलानी, कोषाध्यक्ष हरीश चंद शर्मा, संजीव मल्होत्रा सहित समिति के समस्त पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top