Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर शाहिद कपूर स्टारर देवा मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस मूवी की रिलीज डेट में लगातार बदलाव हो रहा है। पहले ये एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसे तय तारीख से पहले रिलीज करने का फैसला किया है. मेकर्स ने पोस्टर जारी कर देवा की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

ज़ी स्टूडियोज़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर थ्रिलर देवा की नई रिलीज की तारीफ जारी की है। बता दें कि ये फिल्म अब 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, धैर्य से बैठे रहिए, क्योंकि इंतजार अब और छोटा हो गया है! देवा आपकी सोच से भी जल्दी आपके पास आ रही है-31 जनवरी, 2025! हाईप रियल है, एनर्जी रूफ के जरिये है और हम उम्मीद से पहले इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर को आपके सामने लाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. अपने कैलेंडर पर मार्क कर लें और एक ऐसे दिल छू लेने वाले एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाएं जिसे आप नहीं भूलेंगे।

बता दें कि ‘देवा’ मलयालम के जाने-माने डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है और इसे ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म लगभग एक साल बाद शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है. फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे। बता दें विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ये फिल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिर पुष्पा 2 के चलते इसकी रिलीज डेट बदल दी गई और अब ये 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। वहीं 14 फरवरी को शाहिद कपूर की देवा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन छावा की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद देवा के मेकर्स ने इसे प्रीपोन्ड कर दिया है। जो भी हो शाहिद के फैंस इस फिल्म के जल्ज रिलीज होने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top