Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा दूसरा दिन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सवका दूसरा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालक व बालिका वर्ग मे खेले गए अलग अलग मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए अगले राउंड, सेमीफाइनल व फाइनल में जगह पक्की की।

मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ जीड़ी मक्कड़, डाॅ योगेश जोशी ने किया। पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस बनाम स्कूल ऑफ नर्सिंग के बीच खेला गया। नर्सिंग की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रनों का लक्ष्य रखा। देवराज सिंह ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ योगिक सांइस की टीम 7वें ओवर में विजयी लक्ष्य प्राप्त कर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

क्रिकेट दूसरा मुकाबला स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एवम् स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ पैरामैडिकल विजयी रही। बालिका शतरंज में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल की मैत्री विजयी रही। बालक शतरंज में आयुष नौटियाल ने जीत दर्ज की। बालक एकल कैरम प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी के के अंकित सिंह ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका एकल कैरम प्रतियोगिता में संजना ने खिताबी जीत दर्ज की। बालक डबल्स कैरम प्रतियोगिता में सचिन गुसाईं एवम् प्रयांशु मेहरा की जोड़ी ने सनसनी फैलाई। बालिका डबल्स कैरम में स्कूल ऑफ नर्सिंग की वैशाली मेहरा और वर्निका चंदेल ने खिताबी जीत दर्ज की।

बास्केटबाल छात्रा वर्ग में में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट अव्वल रहा। बास्केटबाल के दूसरे मुकाबले में स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर डॉ मनबीर नेगी, डॉ मनीष देव, डॉ बृजमोहन कांति, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डाॅ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top