Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली में किसान संगठनों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह चर्चा बेहद उपयोगी है क्योंकि “किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है।” इस संवाद में किसानों और संगठनों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें कृषि की लागत कम करना, लाभकारी मूल्य प्रदान करना, फसलों को जलभराव से बचाना, उच्च गुणवत्ता वाले कीटनाशक और बीज उपलब्ध कराना, और फसलों को पशुओं से सुरक्षित रखना शामिल था।

चौहान ने बताया कि किसानों ने अनियंत्रित कीटनाशकों और उर्वरकों के उपयोग से धरती के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ सभी किसानों तक पहुंचाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। किसानों ने यह भी सुझाव दिया कि फसल बीमा योजना का कवरेज बढ़ाया जाए और किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ऋण में सुधार किया जाए।

किसानों की समस्याओं को हल करने के प्रयास में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई समस्याएं दिखने में छोटी हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान 10 से 20 प्रतिशत तक किसानों की आमदनी बढ़ा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय से इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

चौहान ने किसानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके दिए सुझावों पर मिलकर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top