Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ के द्वारा फ्रेशर पार्टी 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीनियर छात्र-छात्राओं ने नव-आगुतक जूनियर्स का जोरदार स्वागत किया। गीत संगीत एवम् स्वरलहरियों के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

शुक्रवार को एसजीआरआरयू के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ की डीन प्रो. डाॅ कीर्ति सिंह ने दीप प्रज्ववलित कर किया। कार्यक्रम कर शुभारंभ स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एण्ड एलाईड हैल्थ साइंसेज की डीन प्रो. डाॅ. कीर्ति सिह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रो. डाॅ. कीर्ति सिंह ने अपने स्वागत अभिभाषण में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज की फैकल्टी एवम् वरिष्ठ छात्र-छात्राओं की ओर से 268 नव-आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होने कहा कि स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज वर्तमान में 780 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। उन्होने कहा कि स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज न केवल विभिन्न पाठयक्रमों को करने का आदर्श सस्थान है बल्कि यहाॅ छात्र-छात्राओं के व्यक्तिव विकास हेतु भी सुविधाएं व अवसर उपलब्ध है। उन्होने कहा कि यहां संचालित पाठ्यक्रमों को करने के उपरांत छात्र-छात्राएं बेहतरीन करियर का निर्माण कर देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होनें कहा की नव-आगुंतक छात्र-छात्राओं को फैकल्टी व वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन मिलता रहेगा। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन व नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसके उपरांत स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज के विभिन्न पाठयक्रमों फिजियोथैरेपी, रेडियोलाॅजी, मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजी, ओप्टोमीट्री एवम् मेडिकल माइक्रोबायोलाॅजी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गायन व नृत्य द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों के संस्कृतियों की शानदार झलक दिखलाई।

फ्रैशर( नव- आगुंतक) छात्र-छात्राओं ने रैम्प-वाॅक द्वारा अपने-अपने राज्यों की आर्कषक सास्कृतिक झलक प्रस्तुत की व अपनी विभिन्न प्रतिभाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम मे नव-आगुंतक छात्र-छात्राओं में से जतिन (बीएमएम छात्र) को मिस्टर फ्रैशर व खुशी (बीपीटी छात्रा) मिस फ्रैशर खिताब से नवाजा गया। अंशुल (बीएमआरआईटी छात्र) मिस्टर स्र्पाकल व साक्षी (बीपीटी छात्रा) को मिस स्र्पाकल चुना गया। अमन (बीपीटी छात्र) मिस्टर र्चामिंग व अंकिता (ओप्टोमीट्री छात्रा) मिस र्चामिंग बने।

मंच संचालन छात्र-छात्राओं आर्य त्यागी, सिमरन सिंह, सना व आयुष द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. शारदा शर्मा, डाॅ. नेहा चैहान, निशा ध्यानी, डाॅ. सुरभि थपलियाल, डाॅ. पापिया सिन्हा, डाॅ. मंजुल नौटियाल, निवेदिता एवम् समस्त फैकल्टी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top