Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी के पास गहरी खाई में गिर गए एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्गम क्षेत्र में चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और वाईएमएफ के साथ मिलकर सफल बचाव अभियान चलाया।

एसडीआरएफ के अनुसार, देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी के समीप एक युवक खाई में गिर गया है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही गौरीकुंड स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और वाईएमएफ के सहयोग से सघन खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने खाई में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर गौरीकुंड पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी पहचान मोहित रावत (25) पुत्र दर्शन रावत, निवासी ग्राम बड़ासू, रामपुर, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

रेस्क्यू अभियान के सफल समापन पर स्थानीय प्रशासन और परिजनों ने एसडीआरएफ की त्वरित एवं पेशेवर कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top