Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRSME) के अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के इतिहास में अनुसूचित जाति से आने वाले पहले अध्यक्ष और सीईओ हैं। वे वर्तमान अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रही हैं। सतीश कुमार की नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी।

कौन हैं सतीश कुमार?

सतीश कुमार 1986 बैच के अधिकारी हैं और भारतीय रेलवे में 34 सालों का अनुभव रखते हैं। अपनी लंबी सेवा के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से पहले सतीश कुमार MTRS के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले, वे 2017-19 में नॉर्दर्न रेलवे के DRM के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक बनने से पहले, उन्होंने नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (जयपुर) में वरिष्ठ उप-महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी के दायित्वों का भी निर्वहन किया। सतीश कुमार के इस उत्कृष्ट कार्यकाल को देखते हुए उन्हें भारतीय रेलवे के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है।

1 सितंबर को संभालेंगे पदभार

वर्तमान अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा को केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय प्रशासिनिक अधिकरण (Central Administrative Tribunal) में प्रशासनिक सदस्य (Administrative Member) के तौर पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 1 सितंबर से सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top