Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म श्रीकांत को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमा की जोड़ी अलाया एफ के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।यह फिल्म आगामी 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इससे पहले निर्माताओं ने श्रीकांत का गाना जीना सिखा दे जारी कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।
श्रीकांत का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है, वहीं इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने मिलकर किया है। इस फिल्म में राजकुमार और अलाया के अलावा शरद केलकर और ज्योतिका भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।श्रीकांत उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने दृष्टिबाधित होते हुए भी बिजनेस में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और अपनी दृष्टिहीनता को कभी अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया।

श्रीकांत बोल्ला एक भारतीय उद्यमी हैं जिन्होंने बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की. वह जन्म से ही दृष्टिबाधित थे और भारत लौटने के बाद, श्रीकांत ने विकलांग लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया. श्रीकांत सितंबर 2023 में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब यह 10 मई 2024 को रिलीज होगी. राजकुमार ने श्रीकांत बोला से पहली बार मिलने के अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, वह मजाकिया, आत्मविश्वासी, आगे बढऩे वाला है और बात करना पसंद करता है… मैं पूरी तरह से चौंक गया क्योंकि वह जीवन में हर चीज के बारे में इतना आश्वस्त है। कभी-कभी मैं उनसे (निर्देशक हीरानंदानी) पूछता था कि क्या आपको यकीन है कि वह अंधा है क्योंकि वह ऐसा लगता है जैसे वह हमसे कहीं अधिक सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top