Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

त्योहारी सीजन में रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसी बीच, समस्तीपुर रेलवे मंडल ने टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से बिहार के 13 अतिरिक्त स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) लगाने का निर्णय लिया है। इन मशीनों से यात्री खुद टिकट निकाल सकेंगे और लंबी कतारों से बच सकेंगे। यात्री UPI के माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगे, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी।

इन स्टेशनों पर लगाई जाएंगी ATVM मशीनें
DRM विनय श्रीवास्तव के अनुसार, लहेरियासराय, सकरी, पूर्णिया कोर्ट, दौरम मधेपुरा, रुसेराघाट, हसनपुररोड, सलौना, बगहा, हरिनगर, जनकपुररोड और झंझारपुर जैसे स्टेशनों पर ATVM लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन स्टेशनों पर मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। फिलहाल मंडल में 12 स्टेशनों पर 35 ATVM पहले से काम कर रही हैं, जिनका यात्री सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं।

यात्रियों को मिलेगी कतार से राहत
DRM श्रीवास्तव ने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से यात्रियों को टिकट काउंटर पर कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री खुद ही ATVM की टच स्क्रीन का उपयोग करके अपना टिकट काट सकते हैं। हर स्टेशन पर 9 सहायक भी रखे गए हैं, ताकि किसी यात्री को ATVM का उपयोग करने में कोई परेशानी हो तो वे सहायता कर सकें।

UPI से करें भुगतान
DRM श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री टच स्क्रीन का उपयोग करके गंतव्य चुन सकते हैं और मेल या एक्सप्रेस ट्रेन का विकल्प भी चुन सकते हैं। टिकट शुल्क का भुगतान अब UPI के माध्यम से भी किया जा सकता है, जिसके बाद टिकट तत्काल हाथ में आ जाता है। फिलहाल अग्रिम टिकट बुकिंग की सुविधा ATVM पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन आगे इस पर भी विचार किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top