Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं और छात्रों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसका संदेश प्रदेश के हर युवा तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है।

गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी ने इस अभियान की शुरुआत राजस्थान से की थी और अब 17 जुलाई को उत्तराखंड में इसका उद्घोष होगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं और छात्रों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, सुरेन्द्र शर्मा, मनोज यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top