Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

दिवाली वाली रात देश की हर गली, हर मकान और बाजार रोशनी से जगमगाता दिखा। रंग-बिरंगी झिलमिलाहटों ने सबके दिलों को छू लिया, ये नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं था। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली की रौनक के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इसी बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह मजदूरों के साथ घर की डेंटिंग-पेंटिंग करते नजर आए हैं।

पुट्टी लगाकर दीवार की चिनाई करते दिखे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 10 जनपथ में मजदूरों के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने दीवार पर पुट्टी लगाई और मजदूरों से बात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। सामने आई वीडियो और तस्वीरों में वह मजदूरों के साथ चिनाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राहुल ने पेंटर साथियों की समस्याएं भी सुनी
कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की वीडियो-फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जननायक राहुल गांधी ने पेंटर साथियों के काम में हाथ बटाया और उनके काम से जुड़ी समस्याओं पर बात की। ये हुनरमंद लोग हमारे घरों को रोशन करते हैं, लेकिन खुद इनकी जिंदगी चुनौतियों से भरी है। इनके जीवन में खुशहाली की रोशनी भरना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।”

कुम्हारों से मिलकर दिये भी बनाएं
वहीं, राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पेंटर और दिये बनाने वाले कुम्हारों से बात की है। दिलचस्प बात यह है कि वह खुद घर की पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। 10 जनपथ आवास यूपीए सरकार के दौरान सत्ता का केंद्र रहा है, और राहुल की मां सोनिया गांधी इसी बंगले में लंबे समय से रह रही हैं।

कभी भी मजदूरों से मिलने पहुंच जाते हैं राहुल
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी अचानक मजदूरों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हैं। इससे पहले इसी साल जुलाई में उन्होंने जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वाले दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की समस्याएं सुनते हुए उनके साथ काम भी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top