Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में रिश्वत कांड को लेकर कारोबारी गौतम अडानी पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गौतम अडानी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी अडानी को संरक्षण दे रहे हैं और उनके साथ अपराध में संलिप्त हैं।

‘पीएम मोदी का अडानी से संबंध’
राहुल गांधी ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि अडानी ने अमेरिका और भारत दोनों जगह कानून तोड़े हैं। मुझे हैरानी है कि वह अब भी खुले क्यों घूम रहे हैं, जबकि कई मामलों में मुख्यमंत्रियों तक को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।’ उन्होंने मांग की कि गौतम अडानी की तुरंत जांच और पूछताछ होनी चाहिए और मामले में शामिल सभी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए।

शीतकालीन सत्र में उठाएंगे मुद्दा
राहुल गांधी ने दावा किया कि इस मामले की गहराई से जांच होगी तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी सामने आएगा। उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करेगा।

अडानी पर क्या हैं आरोप?
अमेरिकी अभियोजकों ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के अनुबंध और वित्त पोषण हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी। इस मामले में अडानी ग्रुप पर 2020 से 2024 के बीच 25 करोड़ डॉलर (करीब 2236 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने का आरोप है।

साजिश और निवेशकों से धोखाधड़ी
अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि अडानी ने भारतीय उपमहाद्वीप में सोलर प्रोजेक्ट्स हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाई। इस मामले में सागर अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के पूर्व सीईओ विनीत जैन का भी नाम शामिल है।

राहुल गांधी का सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि देश में बड़े कारोबारी और नेता कानून से ऊपर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी मामले में सरकार की चुप्पी दर्शाती है कि इसमें शीर्ष स्तर पर मिलीभगत है। विपक्ष इस मुद्दे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जोरशोर से उठाने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका में चल रही इस जांच के कारण अडानी ग्रुप को पहले ही भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर सरकार और अडानी ग्रुप की ओर से क्या जवाब आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top