Headline
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा
सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा
मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा, रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
बनबसा में प्रबुद्धजनों से मिले सीएम धामी, विकास योजनाओं और ‘आदर्श उत्तराखंड’ पर की चर्चा
ड्रग फ्री उत्तराखंड से विकसित भारत-2047 तक, बनबसा में सीएम धामी का युवाओं से संवाद

उत्तर प्रदेश। झांसी में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने साथ मिलकर एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा- लोकसभा चुनाव के चार चरण खत्म हो चुके हैं और बीजेपी का ग्राफ लगातार गिर रहा है. झांसी के लोग बीजेपी की ‘विदाई की झांकी’ की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा इस चुनाव में झांसी सीट पर ‘इंडिया’ गंठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन की बंपर जीत होगी।

भाजपा ने किसानों की जेब का पैसा लूटा है
अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करते हुए बोले- देश में किसानों की लूट हुई है और किसानों के जेब का पैसा भाजपा वालों ने अपनी जेब में कर लिया है। यह (बीजेपी) वालों ने कहा था कि आय दो गुनी होगी लेकिन कोई बताए कि क्या आए दो गुनी हुई? नहीं बल्कि लाइट, डीजल और खाद के पैसे बढ़ गए। सपा प्रमुख ने कोविड वैक्सीन को लेकर कहा- जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है, उन्हें दिल की बीमारी हो रही है।

कोविड टाइम पर लोगों से नाच-गाना करवाया
वहीं कांग्रेस और सपा की जॉइंट रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- कि इन लोगों ने शहरों में स्मार्ट सिटी के नाम पर छाते लटका दिए। कोविड का समय था तो कई हजारों लोगों की मौत हुई, लेकिन इन्होंने नाच-गाना और थाली बजवाद दी। राहुल ने आगे कहा- जब आपकी जमीन छीनने का समय आता है, तो इन्हें एक सेकेंड का भी समय नहीं लगता है. इधर-उधर की बातें कर दो मिनट में आपकी जमीन हड़प लेते हैं।

सरकार सबके बैंक अकाउंट में 8500 डालेगी
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने कहा ये भाजपाई 22 अरबपति बना रहे हैं लेकिन हम करोड़ों भारतीयों को लखपति बनाने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा- हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और फिर उसके बैंक अकाउंट में हर साल 1 लाख रुपए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को झांसी में लाखों लोग जागेंगे, सरकार सबके बैंक अकाउंट में 8500 डाल देगी. इसी तरह से हर महीने करोड़ों लोगों के बैंक अकाउंट में 8500 डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top