Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

आर माधवन और नयनतारा की आगामी फिल्म ‘टेस्ट’ ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। गुरुवार को निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की स्ट्रीमिंग की तारीख की घोषणा कर दी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। निर्माताओं ने इन दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का विकल्प चुनने वाली प्रमुख फिल्मों के बढ़ते चलन की वजह से डिजिटल प्रीमियर का विकल्प चुना है।

एस. शशिकांत के निर्देशन में बनी फिल्म 4 अप्रैल से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। यह शशिकांत के निर्देशन की पहली फिल्म है। इससे पहले उन्होंने लोकप्रिय तमिल फिल्में ‘तमीज पदम’, ‘विक्रम वेधा’, ‘इरुधि सुत्रु’ और ‘जगमे थंधीराम’ का निर्माण किया है। फिल्म में नयनतार, माधवन और सिद्धार्थ जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में सिद्धार्थ एक क्रिकेटर की भूमिका निभाते दिख रहे हैं, जबकि माधवन एक कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

हाई-स्टेक क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित, यह एक भावनात्मक कहानी है, जो एक राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर, एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक और एक भावुक शिक्षक के जीवन को टकराव के रास्ते पर ले जाता है और उन्हें ऐसे विकल्प चुनने के लिए मजबूर करता है, जो उनकी महत्वाकांक्षा, त्याग और साहस का परीक्षण करते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top