Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लेकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों से एमसीक्यू आधारित प्रश्न पूछे गए। क्विज समन्वयक डॉ. आलोक कुमार ने प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के क्विज के नियम बताए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्व विद्यालय के माननीय प्रेजीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद और कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी के कुशल नेतृत्व में एनईपी के तहत काफी बेहतर कार्य हो रहा है।

रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर एवं डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. मालविका सती कांडपाल का भी इस आयोजन में काफी योगदान रहा है। इसी कड़ी में ये क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी आधारित इस क्विज का आयोजन केवल प्रतिभागियों के ज्ञान की परख करना नहीं है अपितु शिक्षा के क्षेत्र में नए विचार और नए परिप्रेक्ष्य में छात्रों की प्रतिभा को भी निखारना है। क्विज में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों से आए 50 छात्र-छात्राओं को 10 समूहों में बांटा गया ।

जिसमें ‘जी’ समूह पहले, ( अंकिता रावत , विनीत थापा, सुखविंदर थापा ) ‘डी’ दूसरे, ( अयंत तिवारी, मानस पाण्डेय, अमित शर्मा ) ‘बी’ तीसरे स्थान ( प्रियांशी, अक्षत सिंह, अर्पित कुकरेती ) पर रहा। प्रतियोगिता में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से एमसीक्यू आधारित 50 प्रश्न पूछ गए थे। इस मौके पर प्रो. विपुल जैन, डॉ. ब्रिज मोहन कांती, डॉ. मनोज रावत सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top