Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने – सामने 

गुवाहाटी।  संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना आईपीएल 2024 के 65वें मैच में पंजाब किंग्स से होना है। यह मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा सीजन में 12 मैचों में से 8 मैचों में जीत हासिल की है, लेकिन राजस्थान की टीम को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए इंतजार करना पड़ा रहा है। राजस्थान ने अपने पिछले तीन मैचों में हार का सामना किया है।

राजस्थान की टीम के बैटर जोस बटलर इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ बटलर का ना होना टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम शिखर धवन की गैरमौजूदगी में सैम करन को कमान सौंपी हुई है। पंजाब की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। ऐसे में जानते हैं राजस्थान बनाम पंजाब किंग्स के मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम कैसा रहने वाला है।

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।15 मई को गुवाहाटी में बारिश होने की 17 प्रतिशत संभावनाएं है। तापमान 36 से 26 डिग्री तक रह सकता है। ह्य्मिडिटी 55 प्रतिशत से 81 प्रतिशत तक रह सकती है।

अगर बात करें गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की तो इस स्टेडियम में पहली बार आईपीएल 2024 में कोई मैच खेला जाएगा। नई पिच होने के चलते उम्मीद की जा रही है कि यहां बैटर्स के लिए खूब फायदा होगा। इसके साथ ही तेज गेंदबाजों को बाउंस मिल सकता है। इस मैदान पर आईपीएल के केवल 2 ही मैच खेले गए है, जिसमें दोनों ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है।

अगर बात करें राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। राजस्थान की टीम ने 27 में से 16 मैच में जीत का स्वाद चखा है, जबकि पंजाब किंग्स ने 11 बार जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मैच में राजस्थान ने 4 मैच जीते और दो मैच पंजाब किंग्स ने जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top