Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें जीशान सिद्दीकी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो पूर्व सांसदों के नाम शामिल हैं।

वरुण सरदेसाई से मुकाबला करेंगे जीशान सिद्दीकी
जीशान सिद्दीकी, जिनके पिता और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की इस महीने की शुरुआत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, बांद्रा पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। जीशान ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर NCP जॉइन की है। इस सीट पर उनका मुकाबला शिवसेना (UBT) के वरुण सरदेसाई से होगा, जिन्हें विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

कांग्रेस से किया गया था सस्पेंड
जीशान सिद्दीकी को विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस ने हाल ही में निलंबित कर दिया था। उनके पिता बाबा सिद्दीकी इस साल की शुरुआत में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल NCP में शामिल हुए थे।

BJP के पूर्व सांसदों को भी मिला टिकट
NCP की इस सूची में भाजपा के दो पूर्व सांसदों का भी नाम है। नांदेड़ से लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व भाजपा सांसद प्रताप चिखलीकर को लोहा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सांगली से चुनाव हारने वाले संजय काका पाटिल भी शुक्रवार को NCP में शामिल हुए और उन्हें भी टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top