Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

कनाडा: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित घर पर फायरिंग और आगजनी की घटना में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। कनाडाई पुलिस ने अपने बयान में बताया कि 30 अक्टूबर को ओंटारियो से 25 वर्षीय अभिजीत किंगरा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, किंगरा सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर गोलीबारी और गाड़ियों में आग लगाने की घटना में शामिल था। पुलिस का यह भी मानना है कि दूसरा आरोपी विक्रम शर्मा भारत भाग गया है, और उसके लिए भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 2 सितंबर को कुछ लोगों ने एपी ढिल्लों के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी और उनकी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, जिसने दावा किया कि यह हमला सलमान खान के साथ एक गाना रिकॉर्ड करने के कारण किया गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पहले भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूस वाला की हत्या जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।

दूसरा आरोपी भारत में?
कनाडाई पुलिस के अनुसार, विक्रम शर्मा नाम का दूसरा आरोपी फिलहाल भारत में हो सकता है। विक्रम शर्मा को दक्षिण एशियाई पुरुष, 5 फीट 9 इंच लंबा, काले बाल और भूरी आंखों वाला बताया गया है। एपी ढिल्लों अपने गानों ‘ब्राउन मुंडे’, ‘एक्सक्यूज़’, ‘समर हाई’ और ‘इनसेन’ के लिए प्रसिद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top