Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

नई दिल्ली। संदेशखाली विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार शाम को कोलकाता में राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आएं हैं। इस दौरान वह हुगली और नादिया जिलों में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे साथ ही कई सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार रात कोलकाता के राजभवन में रुकेंगे।

राजभवन के एक अधिकारी ने बताया, ‘ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम प्रधानमंत्री से मिलने राजभवन पहुंचेंगी। यह बैठक प्रोटोकॉल के तहत होगी हालांकि बैठक का समय अभी तय नहीं है।’ ममता बनर्जी ने इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। ममता ने मनरेगा योजना के तहत कथित बकाये को जारी करने के लिए मोदी से मुलाकात की थी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मुताबिक केंद्र पर पश्चिम बंगाल का 1.18 लाख करोड़ रुपये बकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top