Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पड़ोसी देश भूटान में दो दिन की यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं। ये एक राजकीय यात्रा हैं। भूटान पहुंचते ही पीएम मोदी ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के लिए भूटान पहुंचे हैं। शनिवार को वो वापिस दिल्ली में लौटेंगे। भूटान के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी की ये यात्रा ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ पर आधारित है। बता दें कि विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार यानी 19 मार्च को यह सूचना दी थी कि भारत और भूटान एक अनूठी साझेदारी साझा करने जा रहा है, जो आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार यानी 22 मार्च को पीएम मोदी के लिए भूटान रवाना हो रहे थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि मैं आज भूटान के लिए रवाना हो रहा हुं, जहां भारत-भूटान के संबंधों को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहा हुं। भूटान दौरे के दौरान पीएम मोदी भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ कई द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार भारत और भूटान एक अनूठी साझेदारी साझा करने जा रहा है, जिसका मकसद आपसी संबंधों को मजबूती देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top