Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में ‘भ्रष्टाचार की पाठशाला’ चला रहे हैं, जहां वह खुद ‘संपूर्ण भ्रष्टाचार विज्ञान’ विषय पढ़ा रहे हैं। आगे उन्होंने आरोप लगाया कि ‘भ्रष्टाचारियों का अड्डा’ बन चुकी बीजेपी ने अपने नेताओं के लिए यह ‘क्रैश कोर्स’ अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है।

राहुल ने कहा कि छापे मारकर चंदा कैसे इकट्ठा किया जाता है? चंदा लेकर ठेके कैसे बांटे जाते हैं? भ्रष्ट लोगों को धोने वाली वॉशिंग मशीन कैसे काम करती है? एजेंसियों को रिकवरी एजेंट बनाकर ‘जमानत और जेल’ का खेल कैसे चलता है? पीएम मोदी यह सब पढ़ा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘INDIA ब्लॉक की सरकार भ्रष्टाचार की इस पाठशाला पर ताला लगा देगी और इस पाठ्यक्रम को हमेशा के लिए बंद कर देगी.’ इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार शाम को राजस्थान के उदयपुर में रोड शो किया. रोड शो के दौरान, शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और कश्मीर में उथल-पुथल की उनकी पिछली भविष्यवाणियों पर उनका मजाक उड़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top