Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर सोमवार को पलटवार किया और कहा कि मैं उनकी चुनौती स्वीकार करता हूं। तेलंगाना के जगतियाल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिये हर मां और हर बहन शक्ति का स्वरूप है। पीएम मोदी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर मुंबई की रैली से ‘शक्ति’ के विनाश का बिगूल फूंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए हर मां-बेटी ‘शक्ति’ का स्वरूप है और वह उनके लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे।

पीएम ने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ाई ‘शक्ति के विनाशकों’ और ‘शक्ति के उपासकों’ के बीच है। चार जून को स्पष्ट हो जाएगा कि कौन ‘शक्ति’ का विनाश करने वाला है और किसे ‘शक्ति’ का आशीर्वाद प्राप्त है।

आखिर क्या था राहुल गांधी का बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था, ‘मुंबई से आज ‘हिंदुस्तान की आवाज’ निकली है-देश को बांटने का मंसूबा रखने वाली शक्ति, ‘इंडिया’ की शक्ति को कभी नहीं हरा सकती। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी एक नकारात्मक शक्ति का मुखौटा हैं। वही शक्ति, जिसने हिंदुस्तान की संस्थाओं को गुलाम बना लिया है, वही शक्ति, जो भारत के किसान-मज़दूर, युवा-महिला, गरीब और छोटे उद्योगों को निचोड़ कर सब कुछ अपने चंद अरबपति मित्रों पर लुटा देना चाहती है, वही शक्ति, जो देश में आज भ्रष्टाचार की मोनोपोली है। अब इस शक्ति को करारा जवाब देने का वक्त है।’

इस रैली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल कनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ के घटक दल के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। रैली में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने उन्हें शक्ति स्वरूपा कहकर संबोधित किया और कहा कि वे शक्ति का रूप धारण कर उन्हें आशीर्वाद देने आई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद रविवार को मुंबई में ‘INDIA’ अलायंस की ‘सबसे महत्वपूर्ण’ रैली थी और उस रैली में उन्होंने अपना घोषणापत्र जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top