Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने मिथुन दा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं, जिन्हें उनके बहुमुखी अभिनय के लिए कई पीढ़ियों से सराहा जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के संदेश का जवाब देते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे प्रसन्नता है कि मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं, जिन्हें पीढ़ियों से उनके बहुमुखी अभिनय के लिए सराहा गया है। उन्हें मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनकी अद्वितीय भूमिका और योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top