Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

नोएडा। नोएडा सेक्टर 21A स्थित स्टेडियम में आयोजित 14वें महाकौथिग मेले ने स्टेडियम परिसर को मिनी उत्तराखंड के रूप में तब्दील कर दिया है। इस मेले में दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी आम-ओ-खास लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। इस मेले में विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहाड़ी समुदाय के लोगों ने अपनी कला, संस्कृति और साहित्यिक विरासत का प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में इस मेले के मंच पर हर साल की तरह इस बार भी काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें रमेश घिन्दियाल, रघुवर दत्त शर्मा, बृज मोहन बेदवाल, पृथ्वी सिंह केदारखंडी, जगत कुमौनी, किरण पंत, रमेश हितैषी, कुंज बिहारी मुंडेनी, राजेन्द्र सिंह भंडारी, डॉ बिहारी लाल जालंधरी, दिनेश ध्यानी और भगवती जुयाल गंदेशी जैसी पहाड़ की नामी गिरामी साहित्यिक हस्तियों ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

21 से 25 दिसम्बर तक चलने वाला ये वार्षिक महाकौथिग मेला न केवल पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का मौका भी प्रदान कर रहा है। मेले में पारंपरिक खान-पान, वेशभूषा, लोक कला और गीत-संगीत की भी खास प्रस्तुति है। ये आयोजन पहाड़ी संस्कृति और रीति-रिवाजों को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। मंगलवार को इस मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे धे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top